फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने अंतिम दिन दाखिल किए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दतिया। विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रत्याशी समर्थकों के साथ न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान दोनों दलों ने शक्ति प्रदर्शन भी किया।
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित पार्टी नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध, पी.पी. शर्मा और अजय सिंह ''राहुल भैया'' के साथ नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन

नामांकन के अंतिम दिन न्यू कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। रिटर्निंग ऑफिसर के अनुसार नामांकन की अंतिम तिथि तक कुल 28 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 16 जुलाई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

मुख्यमंत्री बोले- भाजपा दर्ज करेगी बड़ी जीत
भाजपा की ओर से किला चौक पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दतिया उपचुनाव में पार्टी पूरी एकजुटता के साथ मैदान में है और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। सभा को प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी संबोधित किया। नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुटने की अपील की।

दतिया से बदलाव की शुरुआत होगी : जीतू पटवारी
कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के नामांकन के बाद आयोजित सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया कि दतिया से प्रदेश की राजनीति में बदलाव के संकेत मिलेंगे और कांग्रेस प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस की जीत का दावा किया।
विज्ञापन


सभा में भावुक हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा
भाजपा की जनसभा के दौरान पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें 30 वर्ष विधायक और 15 वर्ष मंत्री रहने का अवसर दिया, जो उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए वह गांव-गांव और घर-घर जाकर प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें