सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में बुधवार को खेले गए 50 वीं डॉ. वृंदावन लाल वर्मा लीग कम नॉकऑउट क्रिकेट ?
झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में खेली जा रही डॉ. वृंदावन लाल वर्मा लीग नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को बीजेडीसी पलींदा की टीम ने शेर किड्स अकादमी को 59 रन से हराकर मैच जीता लिया। पलींदा टीम के अरविंद कुमार मनोरिया ने 99 रन की कप्तानी पारी खेली। उनको मैन ऑफ दा मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बीजेडीसी पलींदा की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 233 रन का लक्ष्य रखा। गेंदबाज हेमंत सक्सेना ने सात ओवर में चार विकेट हासिल किए। सूर्यप्रताप, हिमांशु और हर्षित ने एक- एक विकेट लिया। जवाब में शेर किड्स अकादमी की टीम 36.4 ओवर में 174 बनाकर ढेर हो गई। बल्लेबाज हेमंत सक्सेना ने 42 रन और मोहम्मद शकील ने 48 रन बनाए। पलींदा की ओर से गेंदबाज पंकज चौबे ने तीन व अविनाश कुमार ने तीन विकेट लिए। जेडीसीए निदेशक अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा व निदेशक ग्रुप कैप्टन मनोज श्रीवास्तव ने खिलाड़ी अरविंद को मैन ऑफ दा मैच प्रदान किया। अंपायर संजय लोंगसन व मोहम्मद शाहिद और स्कोरर बृजेंद्र सिंह रहे। ऑब्जर्वर मोहम्मद रहूफ रहे। इस मौके पर सह सचिव रविशंकर चौबे मौजूद रहे। प्रतियोगिता सचिव निखिल मिश्रा ने बताया कि 21 जनवरी को रॉयल क्लब बबीना व एसएस स्पोर्ट्स क्लब के बीच सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा।