फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से टूटी पड़ी सड़क, नालियां भी दुर्दशा की शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं, लेकिन तमाम जगहों पर आज भी सड़कें और नालियां बदहाल हैं। महानगर के बिसाती बाजार में दो साल से सड़क टूटी पड़ी है, तो नालियां दुर्दशा की शिकार हैं। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

महानगर के प्रमुख बाजार बिसाती बाजार में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। सड़क की स्थिति बहुत दयनीय हो गई है। दो साल पहले सड़क का निर्माण कराने की मांग को लेकर लोगों ने नगर निगम को पत्र दिया था, लेकिन आज तक सड़क नहीं बन सकी। पूरा सीसी रोड उखड़ा पड़ा है। स्थानीय पार्षद ने भी नगर निगम को प्रस्ताव देकर सड़क निर्माण कराने की मांग की, लेकिन निगम अधिकारियों ने प्रस्ताव को दरकिनार कर दिया। इसके साथ ही जिनराज मेमोरियल स्कूल के पास वाली गली में नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही सफाई नहीं होने से सड़क पर जलभराव होता है। लोगों का कहना है कि सड़क का निर्माण कराने के लिए नगर निगम से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कहते हैं लोग
दो साल से सड़क टूटी पड़ी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है।- मुन्नालाल शर्मा
-------
बाजार में पूरे दिन लोगों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन सड़क आज तक नहीं बनवाई गई है।- विनय कुमार
नालियों का हाल बदहाल हो गया है। नालियां टूटने से गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। लोग परेशान होते हैं।- सुरेंद्र साहू
---------
नगर निगम को दो साल से लगातार सड़क निर्माण के लिए पत्र दे रहे हैं, लेकिन आज तक कुछ भी नहीं हो सका है।- संतोष खरे
--------
स्कूल के पास नालियों की स्थिति बिगड़ चुकी है। पूरे दिन पानी सड़क पर बहता रहता है। कोई सुनने वाला नहीं है।- मोहन गुप्ता
--------
सड़कों की स्थिति को सुधारने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। सीसी रोड पूरा उखड़ चुका है।- संदीप सरावगी
--------
सड़क के निर्माण को लेकर नगर निगम में प्रस्ताव दे चुका हूं। हर बार बजट का अभाव बताकर निर्माण टल जाता है।- प्रदीप नगरिया, पार्षद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें