फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू : सप्ताह भर में मुर्गा कारोबार को हुआ पांच करोड़ से अधिक का घाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना महामारी से चिकन कारोबार उभर भी नहीं पाया था कि अब बर्ड फ्लू ने कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। देश के कई हिस्सों में बर्ड फ्लू के दस्तक देते ही शहर में भी मुर्गा कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। शहर के कई पॉल्ट्री फार्मों में मुर्गों की बिक्री पचास फीसदी तक कम हो गई है। कारोबारियों के मुताबिक सप्ताह भर के भीतर ही पांच करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जिले में लगभग डेढ़ सौ पोल्ट्री फार्म संचालित किया जा रहे हैं। जिनमें से शहर की मुर्गा मार्केट में रोजाना लगभग पांच टन मुर्गे की बिक्री होती है। लेकिन बर्ड फ्लू के खौफ के कारण चिकन खाने के शौकीनों ने चिकन से दूरी बना ली है। जिसके चलते चिकन की बिक्री पचास फीसदी तक कम हो गई है। खपत कम होने के कारण शहर के मुर्गा मार्केट में सौ रुपये प्रतिकिलो की दर से बिकने वाले मुर्गे के दाम साठ रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है।
रोजाना पचास से साठ हजार की बिक्री होती थी। लेकिन अब सिर्फ बीस हजार रुपये पर ही सिमट गई है। जिसके चलते काफी नुकसान का समाना करना पड़ रहा है। ममनून इलाही, फुटकर व्यापारी
विज्ञापन

.
बर्ड फ्लू के खौफ के कारण मांग कम हो गई है। जिसके कारण एक दिन पहले ही सौ रुपये प्रतिकिलो की दर से बिकने वाले मुर्गे के दाम साठ रुपये प्रतिकिलो हो गए हैं। मोहम्मद अकील, थोक कारोबारी
पोल्ट्री फार्म में काफी मेहनत कर मुर्गे को तैयार किया गया है। लेकिन बर्ड फ्लू के कारण मुर्गे की बिक्री कम हो गई है। ऐसे में कारोबारियों को काफी नुकसान हुआ है। संतोष राय, पोल्ट्री फार्म संचालक
पहले कोरोना संक्रमण और अब बर्ड फ्लू ने कारोबारियों को तोड़कर रख दी है। पोल्ट्री फार्म में पांच हजार मुर्गा तैयार है। लेकिन कोई खरीदार नहीं मिल रहा है। विकल्प सिंह, पोल्ट्री फार्म संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें