फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में स्टेशन से चोरी हो रही गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान रेलवे स्टेशन के आसपास से लगातार कर्मचारियों की गाड़ियां चोरी हो रहीं हैं। पिछले 15 दिन में तीन कर्मचारियों की गाड़ियां चोरी हो चुकीं हैं। बृहस्पतिवार की सुबह रेलवे स्टेशन के डाउन यार्ड से बदमाश प्वाइंट्समैन मुकेश रावत की बाइक चोरी कर ले गए। वह सुबह की ड्यूटी में ऑफिस आए थे। बाद में उन्होंने मामले की जानकारी स्टेशन के अधिकारियों को दी। इसके पहले 21 अप्रैल को यातायात निरीक्षक आरके शर्मा और 24 अप्रैल को प्वाइंट्समैन रामगोपाल की गाड़ी रेलवे स्टेशन से पुलिया नंबर नौ के रास्ते पर स्थित रूट रिले सिस्टम (आरआरआई केबिन) कार्यालय से चोरी हो गईं थीं। दरअसल, लॉकडाउन के कारण रेलवे स्टेशन और आसपास क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। गिने- चुने कर्मचारियों के अलावा यहां कोई नहीं जा रहा है। सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। इस कारण सन्नाटे का लाभ उठाकर बदमाश लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं, उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की परिचालन शाखा के अध्यक्ष आरके शर्मा ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर आरआरआई बिल्डिंग परिसर में सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें