ऑनलाइन फिटनेस क्लास में योग करते युवा।
- फोटो : AMAR UJALA
लॉकडाउन में युवा फिटनेस दुरुस्त रखने के लिए ऑनलाइन क्लास का सहारा ले रहे हैं। इन दिनों महानगर के युवाओं ने घर पर ही अभ्यास करना शुरू कर दिया है। इस दौरान युवाओं को मल्लखंभ के साथ तमाम आसनों का अभ्यास कराया जा रहा है। खुद को फिट रखने के साथ युवा प्रतिरोधक क्षमता बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। लॉकडाउन से पहले महानगर के तमाम युवा एलवीएम में पहुंचकर जिम्नास्टिक और मल्लखंभ का अभ्यास करते थे। लेकिन लॉकडाउन में सब कुछ बंद होने से युवाओं की फिटनेस पर असर पड़ने लगा। इसे लेकर युवाओं ने ऑनलाइन क्लास का सहारा लिया है। इसके जरिए घर पर रहकर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान युवाओं को नटराज आसन, शीश आसन, पदमशीश आसन, राजकपोट आसन, वृश्चिक आसन का अभ्यास कराया जा रहा है। शिवानी पाठक ने बताया कि ऑनलाइन क्लास के जरिए अभ्यास कर फिटनेस को दुरुस्त करने के लिए प्रयत्न कर रहे हैं। मल्लखंभ समेत तमाम आसनों का अभ्यास कराया जा रहा है। रोज अभ्यास करने वालों में चंचल पाठक, रूबी साहू, दिशा कुशवाहा, रिया साहू, खुशी कुशवाहा, प्रज्ञा मकडारिया शामिल हैं।