बाइक चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी।
झांसी। चिरगांव थाना पुलिस ने तीन बदमाशों को चोरी की आठ बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। तीनों बदमाशा शातिर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज हैं।
चिरगांव थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर आठ चोरी की बाइकें बरामद की गईं। आरोपियों के नाम चिरगांव थाने के पीछे निवासी जब्बार उर्फ छोटू, करइयनपुरा कबाड़े वाली गली निवासी रामजी रायकवार व अंजनी माता मंदिर के पास निवासी शाहरूख हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में इस मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि तीनों शातिर अपराधी हैं। जब्बार के खिलाफ 12, रामजी पर सात व शाहरूख पर छह मामले दर्ज हैं।