फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों को बस ने टक्कर मारी, महिला की मौत, जाम लगा

विज्ञापन
सड़क पर आधा घंटा शव पड़े रहने से मार्ग पर जाम लगा रहा। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
बाइक सवारों को बस ने टक्कर मारी, महिला की मौत
विज्ञापन

झांसी। रविवार सुबह झांसी-मऊरानीपुर मार्ग पर भगवंतपुरा के पास बाइक सवार तीन लोगों को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद आधे घंटे तक शव सड़क पर पड़ा रहने से मऊरानीपुर मार्ग पर जाम लग गया। काफी समय बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाम खुलवाया। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
थाना बड़ागांव के तारपाठा मोहल्ला निवासी विद्या वाल्मीकि (50) एक हॉस्पिटल में सफाईकर्मी थीं। रविवार सुबह वह अपने रिश्तेदार राहुल व काजल के साथ रामराजा सरकार के दर्शन करने के लिए बाइक से ओरछा जाने के लिए निकलीं। तीनों करीब 11 बजे भगवंतपुरा के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही एक प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही विद्या की मौत हो गई, जबकि राहुल व काजल घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगोें की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद चालक व क्लीनर भाग निकले। आधे घंटे तक शव सड़क पर पड़े रहने के कारण मऊरानीपुर मार्ग पर जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। सदर बाजार थाना पुलिस बस चालक की तलाश में जुट गई है। घटना की सूचना पाकर परिजन भी मेडिकल कॉलेेज पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें