फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार की गलती ने रोकी मालगाड़ी

Wed, 30 Dec 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बंद रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे बाइक सवार को मालगाड़ी से बचाने के लिए गेटमैन को सिगनल लाल करना पड़ा। इस पर चालक ने मालगाड़ी मौके पर ही रोक दी। गनीमत रही कि मालगाड़ी की गति धीमी थी, अन्यथा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


ग्वालियर रोड स्थित क्रॉसिंग नंबर 117 पर ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है। रेल गाड़ियों के निकलने से पूर्व जब इस गेट को बंद किया जाता है तो मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग जाती हैं। बेखौफ दोपहिया वाहन चालक बंद क्रॉसिंग के नीचे से अपने वाहन निकालने में परहेज नहीं करते हैं।

ऐसी ही गलती से मंगलवार को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे हादसा होने से बच गया। हुआ यूं कि मालगाड़ी गुजरने का समय होने पर गेट को बंद कर दिया गया था। मालगाड़ी जब क्रॉसिंग की तरफ बढ़ रही थी, तभी एक बाइक सवार जल्दबाजी में गाड़ी को बैरियर के नीचे से निकालकर ले जाने लगा।
विज्ञापन


वाहन चालक मालगाड़ी की चपेट में न आ जाए, इस डर से गेटमैन ने गेट को उठा दिया, जिससे सिगनल लाल हो गया। लाल सिगनल होने पर चालक को मालगाड़ी मौके पर ही रोकनी पड़ी। करीब दस मिनट बाद मालगाड़ी गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। इधर, सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची, मगर बाइक सवार युवक हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें