फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रैैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव। बीते दिनों ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। दतिया जिले के थाना गोंदन के ग्राम खिरिया फैजुल्ला निवासी श्यामू यादव ने पुलिस को बताया कि रविवार की दोपहर साढ़े तीन बजे उसका भाई रामू यादव बाइक से ग्राम लुधयाई से रामनगर की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक बृजेंद्र सिंह निवासी मनकपुरा थाना मोंठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें