फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, घर में पसरा मातम

Mon, 27 Mar 2023 12:38 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

अजय दो भाइयों में बड़ा था, जिससे परिवार की जिम्मेदारी उस पर ही थी। अजय की दो साल पहले शादी हुई थी। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के प्रेमनगर थाना इलाके में बिजौली के पास बाइक सवार युवक को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रक्सा के ग्राम सिजवाहा निवासी अजय कुमार अहिरवार (26) मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करता था। उसकी बहन रजनी हंसारी में रहती है। रजनी के जेठ की मौत हो गई थी। अजय उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। शनिवार की शाम तकरीबन साढ़े सात बजे वह बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहा था। इसी दरम्यान ललितपुर रोड पर बिजौली में पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। पीछे आ रहे रिश्तेदार उसे मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह अजय की मौत हो गई।

 

अजय के पिता कैलाश अहिरवार की चार साल पहले मौत हो गई थी। दो भाइयों में अजय बड़ा था, जिससे परिवार की जिम्मेदारी उस पर ही थी। अजय की दो साल पहले शादी हुई थी। घटना के बाद से पत्नी मनीषा, मां कमला समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें