फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार की मौत, हेलमेट होता तो बच सकती थी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर कोछाभांवर के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हेलमेट न लगाने से बाइक सवार कमल कुशवाहा (52) पुत्र रामचरण के सिर में सड़क पर बिखरी गिट्टी जा धंसी। नाजुक हाल में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार तड़के उनकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर से पत्नी ओमवती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन




कोछाभांवर निवासी कमल प्राइवेट काम करते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह अपने साथ काम करने के लिए एक व्यक्ति उन्हें झांसी ले गया था। शाम को कमल बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के करीब पहुंचे, बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कमल सिर के बल डिवाइडर में टकरा गए। वहां बिखरी गिट्टी उनके सिर में धंस गई। सिर में चोट आने से वह लहूलुहान हो गए। हादसे की सूचना पर 112 नंबर की पुलिस के साथ परिजन पहुंच गए। घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बुधवार तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें