फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शिवपुरी (मध्य प्रदेश) के खनियाथाना के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नाजुक हालत में उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सेंदरी निवासी देवेंद्र राजपूत (23) पुत्र रामगोपाल खेती-किसानी करता था। परिजन ने बताया कि रविवार को वह अपने रिश्तेदार के यहां में झांसी आया था। शाम को वह गांव लौट रहा था। शिवपुरी हाईवे के रास्ते होता हुआ जैसे ही वह खनियाथाना के पास पहुंचा, उसकी बाइक डिवाइजर से जा भिड़ी। देवेंद्र के सिर में गहरी चोट आ गई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। घटना से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें