फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नगर निगम की टीम पहुंचते ही जेसीबी छोड़ भागे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। डडियापुरा में बिना अनुमति जेसीबी से पहाड़ी खोदकर कब्जा करने की सूचना पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। टीम को देख चालक जेसीबी छोड़कर भाग गया। नगर निगम के अधिकारियों ने खनिज विभाग और पुलिस को सूचना दी है। पुलिस जेसीबी को कब्जे में लेकर थाने ले आई। डडियापुरा में पहाड़ी की खुदाई का वीडियो बनाकर किसी ने नगर निगम अधिकारियों के पास भेजा था। शिकायत की थी कि पहाड़ी खोदकर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता ने बताया कि नगर निगम का प्रवर्तन दल और संपत्ति विभाग की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। जेसीबी से पहाड़ी की खुदाई होती मिली। टीम को देखकर सभी लोग भाग खड़े हुए। टीम ने बताया कि लगभग चार से पांच हजार वर्ग फीट क्षेत्र में कब्जे का प्रयास किया जा रहा था। तत्काल खनिज विभाग को इसकी जानकारी दी गई। कोतवाली पुलिस को भी कार्रवाई करने के लिए कहा। कोतवाली पुलिस जेसीबी को थाने ले आई है। जमीन की जांच करवाई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें