लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वा में मंगलवार रात एक युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के घरवालों ने ससुराल पक्ष वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
मृतक मीना (27) पत्नी अनिल वंशकार के भाई अजय पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम चोर टांगरा थाना पलेरा मध्य प्रदेश ने बताया 2018 में अपनी बहन मीना की शादी अनिल वंशकार निवासी ग्राम गढ़वा के साथ की थी। शादी के बाद पति उत्पीड़न करता था। वह बाहर काम करता था और अपने साथ पत्नी को नहीं रखता था। भाई ने किसी अन्य लड़की से संबंध होने का आरोप लगाते हुए हत्या का आरोप लगाया।
उसने बताया कि वकील के द्वारा उत्पीड़न को लेकर उसके पति को नोटिस भी दिया गया था। सुबह 7:00 बजे बहन की मौत की सूचना मिली। वहीं, थाना अध्यक्ष लहचूरा पंकज मिश्रा ने बताया पति के घर पर नहीं होने पर डिप्रेशन में आकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना लहचूरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की सत्यता की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हो सकेगी।