फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बाइक का संतुलन बिगड़ा, महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- हाईवे पर औपारा ब्रिज के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। हाईवे पर औपारा ब्रिज के पास बाइक का संतुलन बिगड़ने से महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल हो गया। जिसे मेडिकल काॅलेज भेजा गया। इधर पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम खेरी निवासी करन सिंह अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ झांसी की ओर जा रहे थे। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब वह चिरगांव थाना क्षेत्र में हाईवे पर प्रकाश ढावा के सामने पहुंचे कि अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को चिरगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर मुन्नी देवी (60) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल करन सिंह को मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें