महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एमएमबीएस फाइनल ईयर के छात्र डॉ. बृजेंद्र मीणा अपने साथी डॉक्टर विकास के साथ बाइक से बीती रात मेडिकल कॉलेज आ रहे थे। इसी बीच परिसर के भीतर अचानक उनकी तेज रफ्तार बाइक एक रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डॉ. बृजेंद्र मीणा की मौके बड़ी मौत हो गई। जबकि, उनके साथी घायल हैं, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। बता दें कि डॉ. बृजेंद्र मीणा राजस्थान के करौली जिले के मूल निवासी थे।