फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : ????????
विज्ञापन
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में शुक्रवार तड़के घूमने निकले एक वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत पेंच मोहल्ला निवासी लखनलाल (60) प्रतिदिन की तरह शुक्रवार तड़के घूमने निकले थे। घर से निकलकर वह वाधवा पेट्रोल पंप के सामने से निकल रहे थे, तभी सामने से आ रही एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इधर, थाना कोतवाली के थापक बाग निवासी उमेश कुशवाहा (43) भी थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उनकी भी उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान
झांसी। थाना प्रेमनगर में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। कृष्णा कॉलोनी निवासी शंकर अहिरवार के पुत्र देवेंद्र अहिरवार (20) ने बृहस्पतिवार की रात कमरे में साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। सुबह परिजन कमरे में देवेंद्र को उठाने पहुंचे, जहां फांसी पर लटका देख घबरा गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजन फांसी लगाने का कारण नहीं बता सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
झांसी। पटरी पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। थाना बबीना के चमरऊआ गांव निवासी धनीराम का पुत्र राजा अहिरवार (23) बृहस्पतिवार की शाम घर से निकलकर बल्लमपुर की तरफ काम से आया था। इसी बीच पटरी पार करते समय बल्लमपुर के पास ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

युवती ने जहर खाया
झांसी। महोबा जिले के थाना कुलपहाड़ अंतर्गत रंगोलिया गांव निवासी दीक्षा ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें