फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजौली से हंसारी तक फोरलेन बनकर तैयार, फर्राटे भरने लगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जेल चौराहे से बिजौली तक बनाई जा रही 11 किलोमीटर की फोरलेन हाइवे सड़क का आठ किलोमीटर का हिस्सा बनकर तैयार हो गया है। इस पर वाहन भी रफ्तार भरने लगे हैं। बाकी हिस्से का काम भी तेजी से जारी है। संभावना जताई जा रही है कि बारिश के बाद ये सड़क का बचा हुआ हिस्सा भी बनकर तैयार हो जाएगा। इससे महानगर के लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

महानगर से होकर गुजरने वाले हर मार्ग को पहले ही चौड़ा कर फोरलेन से जोड़ा जा चुका है। केवल ललितपुर रोड ही चौड़ी नहीं हो पाई थी। ये सिंगल रोड खस्ताहाल स्थिति में बनी हुई थी। जबकि, इस सड़क पर चौबीसों घंटे हल्के और भारी वाहनों का दबाव रहता है। सड़क संकरी होने की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती थीं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जेल चौराहे से बिजौली तक की 11 किलोमीटर की सड़क को फोरलेन बनाने की योजना बताया की थी। लेकिन, इसमें सबसे बड़ी बाधा सड़क से सटी सैन्य भूमि व इर्दगिर्द लगे पेड़ आ रहे थे। लंबी जद्दोजहद के बाद ये बाधा भी दूर कर ली गई। वन विभाग और सेना दोनों ने सड़क चौड़ी करने पर सहमति जता दी। छह महीने पहले काम शुरू किया गया था। कोरोना की दूसरी लहर के बीच भी काम लगातार जारी बना रहा। इसी का नतीजा है कि 11 किलोमीटर की सड़क में से लगभग आठ किलोमीटर का हिस्सा बनकर तैयार हो गया है। इस पर वाहन दौड़ने भी लगे हैं। हालांकि, बाकी तीन किलोमीटर (जेल चौराहे से हंसारी) के काम में बारिश बाधा बन सकती है। लेकिन, मानसूनी सीजन खत्म होने के बाद 15 अक्तूबर तक हर हाल में इसे भी पूरा करने की तैयारी है।
72 करोड़ का है प्रोजेक्ट
झांसी। जेल चौराहे से बिजौली तक फोरलेन निर्माण पर 72 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों ओर 8.45 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी, जबकि बीच में डिवाइडर होगा। डिवाइडर की चौड़ाई जगह की उपलब्धता के अनुसार एक से तीन मीटर होगी। इसके अलावा सड़क निर्माण की लागत का बड़ा हिस्सा बिजली के खंभों व पानी की पाइप लाइन की शिफ्टिंग व पेड़ों की कटान पर खर्च किया जाएगा। ये काम भी तेजी से जारी है।
विज्ञापन

तीन पुलों का होना है निर्माण
झांसी। जेल चौराहे से बिजौली तक की 11 किलोमीटर की सड़क के बीच तीन पुलों का निर्माण किया जाएगा। पहला पुल जेल के आगे निकलने वाले नाले पर बनाया जाएगा। जबकि, दूसरी पुल हंसारी से निकलने वाले नाले पर बनाया जाएगा। इसके आगे तीसरे पुल का निर्माण नहर पर होगा।
सड़क निर्माण का काम तेज गति से हुआ। तय अवधि में आठ किलोमीटर का हिस्सा बने गया है। शेष तीन किलोमीटर के हिस्से में बारिश से बाधा हो सकती है। लेकिन, 15 अक्तूबर तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
- रामतीर्थ सिंघल, महापौर
सड़क निर्माण का काम तेजी से जारी है। ग्यारह में से आठ किलोमीटर का हिस्सा बनाया जा चुका है। कोरोना काल में भी सड़क का निर्माण लगातार जारी रखा गया। शेष बचे तीन किलोमीटर के हिस्से पर भी काम जारी है।
विज्ञापन

- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें