फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में जीजा-साले की दर्दनाक मौत: नवजात शिशु को अस्पताल से देखकर जितेंद्र सिंह लौट रहा था घर

Tue, 21 Dec 2021 09:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सीपरी बाजार इलाके में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जीजा-साले की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में जीजा-साले की दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के सीपरी बाजार इलाके में हुए सड़क हादसे में जीजा-साले की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दतिया के इंदरगढ़ निवासी जितेंद्र सिंह (30) लकारा गांव में परिवार के साथ रहता था। उसकी पत्नी ने 2 दिन पहले मेडिकल अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। उसे देखने के बाद जितेंद्र अपने साले शेट्टी एवं अपने एक दोस्त के साथ वापस लौट रहा था। उसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक जितेंद्र ने शुक्रवार को अपनी गर्भवती पत्नी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उसी दिन उसने एक बच्चे को जन्म दिया। उसकी पत्नी अभी अस्पताल में ही भर्ती है। जितेंद्र रोजाना उसको देखने के लिए अस्पताल जाता था। सोमवार देर-रात बच्चे को देखने के बाद वह एक मोटर साइकिल से अपने साले सेट्टी (22) एवं हिमांशु (28) के साथ वापस घर लौट रहा था। 

मेडिकल से होते हुए वह जैसे ही भोजला मंडी के पास पहुंचा। पीछे से एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटर साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों मोटर साइकिल सवार सड़क पर गिर पड़े। जितेंद्र एवं सेट्टी को गंभीर चोट आ गई। तीनों लहूलुहान हाल में वहां पड़े रहे। राहगीरों ने उनको सड़क पर पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


उसने तीनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने जितेंद्र एवं सेट्टी को मृत घोषित कर दिया जबकि हिमांशु की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। दतिया से परिजन भी यहां पहुंच गए। दोनों की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। देर-शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक सीपरी बाजार चंद्रशेखर के मुताबिक अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है।
 
विज्ञापन

महज दो दिन पहले मिला था पिता बनने का सुख

हादसे से महज दो दिन पहले ही जितेंद्र को पिता बनने का सुख हासिल हुआ था। घर में उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इनमें आठ साल का विष्णु एवं पांच साल की वैष्णवी है। परिजनों का कहना है परिवार में नए सदस्य के आने से जितेंद्र काफी खुश था। कुछ देर पहले ही वह बच्चे के साथ लाड़-प्यार करके अस्पताल से निकला था, उसी के बाद हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें