फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडा: अब खैरा और किल्चवारा बुजुर्ग की ली जाएगी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए अब गांव खैरा और किल्चवारा बुजुर्ग की जमीनें ली जाएंगी। दर निर्धारण समिति ने इन दोनों गांवों की जमीनों की दरों पर मुहर लगा दी है। सोमवार से दोनों गांवों की जमीनों के लिए बीडा के पक्ष में बैनामे किए जाने लगेंगे।
विज्ञापन

नोएडा की तर्ज पर झांसी में औद्योगिक शहर बीडा विकसित किया जा रहा है। इसके लिए सदर तहसील के 33 गांवों की 14,225 हेक्टेअर जमीन ली जानी है। इनमें से 19 गांव सारमऊ, अंबावाय, ढिकौली, रमपुरा, गुढ़ा, किल्चवारा खुर्द, गेवरा, बैदोरा, राजापुर, खजराहा बुजुर्ग, बसाई, डोंगरी, चमरौआ, मठ, परासई, खजराहा खुर्द, अमरपुर, कोटखेरा और डोगामोर की 550 हेक्टेअर जमीन बीडा के पक्ष में ली जा चुकी है। इसके एवज में काश्तकारों को पांच अरब रुपये का भुगतान किया जा चुका है। अब दो और गांव खैरा और किल्चवारा बुजुर्ग में जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सब रजिस्ट्रार सुभाष चंद्र ने बताया कि एक-दो दिन के भीतर इन गांवों की जमीनें ली जाने लगेंगी। दर निर्धारण समिति ने इन दोनों गांवों की जमीनों की दरें निर्धारित कर दीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें