फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIDA: 24 हजार एकड़ भूमि की खरीद पूरी, 3800 करोड़ का भुगतान, साल के अंत तक जमीन खरीद पूर्ण होने की उम्मीद

Thu, 12 Mar 2026 07:44 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क

सार

नोएडा की तर्ज पर बीडा विकसित किया जा रहा है। बीडा के विशेष कार्यकारी अधिकारी डॉ. लालकृष्ण ने बताया कि जमीन खरीद का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
बीडा कार्यालय, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकारण के गठन के लिए अब तक 24 हजार एकड़ भूमि की खरीद की जा चुकी है। इसके लिए लगभग 22 हजार किसानों को जिला प्रशासन की ओर से करीब 3800 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। इस साल के अंत तक खरीद पूर्ण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नोएडा (न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की तर्ज पर बीडा विकसित किया जा रहा है। यह झांसी सदर तहसील के 33 गांवों की जमीन पर बसाया जा रहा है। इसके लिए 56 हजार एकड़ भूमि की खरीद की जानी है। जमीन लेने की प्रक्रिया फरवरी 2024 में शुरू की गई थी और अब तक 24,201 एकड़ जमीन ली जा चुकी है। बीडा के विशेष कार्यकारी अधिकारी डॉ. लालकृष्ण ने बताया कि जमीन खरीद का काम तेजी से चल रहा है। सबसे ज्यादा परासई गांव में 72 फीसदी जमीन की खरीद की जा चुकी है।


कई कंपनियों ने साधा है संपर्क
ईवी और डिफेंस समेत अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी 55 सरकारी और निजी कंपनियों ने बीडा में कारखाना लगाने, डिपो स्थापित करने के लिए संपर्क साधा है। वह यहां पर जमीन चाहती हैं। इसके लिए प्रस्ताव भी कंपनी की ओर से दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें