पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य शिरोमणि सिंह राजपूत व भगवान दास पहलवान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को वापस लिया जाए, किसानों को खराब फसलों का बीस हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए तथा कर्जे माफ हों। इसके अलावा किसानों को 3,000 रुपये मासिक पेंशन प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में टहरौली तहसील में किसानों को मुआवजा नहीं मिला है, यह अविलंब दिलाया जाए।
इससे पूर्व सभी लोग शिक्षा भवन परिसर में एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर रास्ता भी रोका। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह, जे एन पाठक, रामनरेश, अयोध्या प्रसाद गुप्ता, उमेश, कौशल सिंह, हरचरन, राहुल सोनी, श्यामलता, द्रगपाल सिंह, रंजना विद्रोही, कुंअर बहादुर आदिम, गणेशी लाल, नंदकिशोर सविता, योगेश चंद्र शास्त्री, अनीता साहू, धर्मेंद्र, साकेत कुमार, आर एस ब्रह्मचारी आदि मौजूद रहे।