फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजला मंडी परिसर में झाड़ियों में लगी आग

विज्ञापन
मंडी परिसर में आग लगने के बाद उठता धुआं। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। भोजला मंडी परिसर की झाड़ियों में शनिवार को आग लग गई। कुछ ही देर में आग आधा किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। इससे किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। सिगरेट, बीड़ी या फिर जलती हुई माचिस की तीली फेंकने की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

भोजला मंडी और भरारी फॉर्म के बीच में कई एकड़ में जंगल है। यहां पर पेड़-पौधे और झाड़ियां हैं। शनिवार को दोपहर में अचानक झाड़ियों में आग की लपटें उठती देख लोगों ने पुलिस, मंडी अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग को भी जानकारी दी गई। मौके पर मंडी सचिव पंकज शर्मा, चौकी प्रभारी शशांक मिश्रा भी पहुंच गए। इसके अलावा क्षेत्रीय लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। गांव के लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी बीच दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गईं। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सिगरेट, बीड़ी या फिर जलती हुई माचिस की तीली फेंकने की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें