फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचईएल कर रहा छोटे उद्योग खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंडलायुक्त सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों ने कई समस्याएं उठाते हुए भेल द्वारा छोटी व्यापारिक इकाइयों से आपूर्ति बंद करने पर नाराजगी जतायी। इस पर मंडलायुक्त ने बीएचईएल की विजिलेंस जांच कराये जाने के लिए भारत सरकार को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में उद्यमियों ने कहा कि भेल में दूसरे प्रांतों से आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय उद्यमियों के उद्योग को खत्म किया जा रहा है। मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने उद्यमियों की समस्याएं समय से निस्तारित करने को कहा। पार्थ कैटर्स एंड डेकोरेशन द्वारा बताया गया कि वर्ष 1970 के नक्शे को रेलवे ने 2002 में नया बताते हुए उनके प्लाट को अपना दर्शा दिया, जो गलत है।
मंडलायुक्त ने तीन सदस्यीय जांच दल को, जिसमें एसडीएम सदर, उपायुक्त उद्योग को मौके पर जाकर परीक्षण करने और पैमाइश की रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि वह एक जुलाई से प्रारंभ हो रहे पौधारोपण अभियान में सहयोग दें। उन्हें पौधे नि:शुल्क दिए जाएंगे। ललितपुर के उद्यमी संतोष सराफ ने तालबेहट में विद्युत, पानी की व्यवस्था तथा सड़क की हालत ठीक करने की मांग की। बैठक में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा बेरोजगार योजना की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, एसपी नगर श्री प्रकाश द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव, संतोष साहू, वीरेश्वर शुक्ला, साकेत गुप्ता, संजय पटवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें