फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य निकली रामजी की सवारी

Fri, 12 Oct 2018 02:21 AM IST
amarujala
विज्ञापन
ram barat, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
दिलदार शहरवासियों की एकजुटता की जय-जय...। जिस सदर बाजार रामबारात का इस वर्ष न निकलना तय था, वह कहीं अधिक उत्साह और धूमधाम से निकली। ऐसा इसलिए संभव हुआ क्योंकि अमर उजाला की एक अपील पर शहर का आम-ओ-खास आगे बढ़कर आया और रामबारात की 93 वर्ष पुरानी परंपरा को जीवित रखा।
विज्ञापन


 रामजी की निकली सवारी, रामजी की महिमा है न्यारी.... जैसे कर्णप्रिय भजन गीतों के बीच सदर बाजार में श्री राम जी भव्य बारात निकली। इसमें बंदर, तोता, मोर नाचे, तो भक्तों ने भी कम उत्साह नहीं दिखाया। भगवान की बारात का व्यापारियों व श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर जमकर स्वागत किया। श्री रामलीला कमेटी सदर बाजार के   झांसी होटल से बारात निकली। दूल्हा बने भगवान राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघन के स्वरूपों का विधिवत पूजन कर तिलक किया। इसके बाद पं. विश्वनाथ शर्मा हिंदू चैरिटेबिल ट्रस्ट के रथ पर भगवान और गुरु वशिष्ठ के स्वरूप विराजमान हुए। अन्य रथों पर राजा दशरथ, गणेश जी व गुरु विश्वामित्र के स्वरूप विराजमान थे।

बैंड व डीजे की मनोरम धुनों पर निकली बारात में जालौन के बहुरुपिया कलाकारों ने तितली, मोर, परियों के तथा सागर की शेर पार्टी के कलाकारों ने शेर और शिकारी के रूप में कई आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। जबलपुर के  अखाड़ा के युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाये। वहीं, बीना की ढोल पार्टी ने मंत्रमुग्ध करने वाली धुनें प्रस्तुत कीं। बारात सदर बाजार के शिव मढ़िया मंदिर में पहुंची। यहां भगवान के स्वरूपों ने भगवान शिव के दर्शन किये। वहीं, सदर बाजार के श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती व तिलक किया। इसके बाद बारात भक्ति धुन के बीच सदर बाजार में भ्रमण के बाद रामलीला मंच पर पहुंची। यहां सभी बारातियों का श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


बाक्स
यह रहे बाराती
पं. अनुराग शर्मा, कैलाश नारायण गुप्ता, मयंक गुप्ता, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, चंद्र प्रकाश गोस्वामी, नरेंद्र कौशिक, एनडी सेन, सुधांशु गुप्ता, मुकेश जैन, विजय प्रकाश पटैरिया, कोमल चंद्र जैन, अर्जुन यादव, अजय कक्कड़, गगन जैन, नंदपाल शर्मा, राकेश शर्मा, विकास कपूर, मनोज विजय, विशाल खत्री, विकास लाक्षाकार, भवानी सिंह, आयुष मुखरैया, भरत लखेरा, मोहित साहू, दीपांशु साहू, विक्की साहू, प्रतीक ओमरे, धर्म सिंह, कमल सक्सेना, अजीत राय, रवीश त्रिपाठी, मनीष बंसल, राजीव चौरसिया, राजू मिश्रा, महेश पांडेय, सुशील जैन, संतोष गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता, विशाल अग्रवाल, गौरव माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें