झांसी। बामसेफ, भारत मुक्ति मोर्चा एवं अति पिछड़ा संघ के संयुक्त
तत्वावधान में बुधवार को आयोजित मंडलीय अधिवेशन में वक्ताओं ने कहा कि देश
के राजनीतिक दलों ने अति पिछड़ा वर्ग के साथ न्याय नहीं किया है।
राजकीय
संग्रहालय में हुए अधिवेशन में मुख्य वक्ता बहुजन मुक्ति पार्टी के
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस कश्यप ने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग की 17
जातियों कहार, कश्यप, केवट, मल्लाह, निषाद, धीमर, प्रजापति आदि को 15
प्रतिशत अलग से आरक्षण दिया जाए। बीएम कांबे ने कहा कि राज्य सरकार अति
पिछड़ा वर्ग में शामिल जातियों को वह सुविधाएं दे, जो उसके अधिकार क्षेत्र
में हैं।
इस मौके पर वक्ताओं ने बताया कि 25 अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित
महारैली में अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल हाें। वहीं प्रदेश के सभी
जिलों में भी इस दौरान प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर राधे कृष्ण बाथम,
चौधरी विकास पटेल, देवराज सिंह कुशवाहा, राजकुमार शाक्या, महेंद्र पाल
वर्मा, शिववरन सिद्धार्थ, लाखन सिंह आदि मौजूद रहे।