फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 13 को चलेगी भारत गौरव ट्रेन, किस्तों में कर सकेंगे किराये का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। आईआरसीटीसी 13 जुलाई से दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा के लिए भारत गौरव ट्रेन का संचालन करने जा रही है। 12 रात और 13 दिन की इस यात्रा में श्रद्धालुओं को रामेश्वरम, कन्याकुमार, तिरुपति बालाजी व मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जैसे तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। ट्रेन में 767 यात्रियों के सवार होने की व्यवस्था होगी। आर्थिक रूप से कमजोर यात्री किस्तों में भी किराये का भुगतान कर सकेंगे।
13 जुलाई को गोरखपुर से चलने वाली भारत गौरव ट्रेन में कानपुर, उरई, झांसी, ललितपुर और बीना से सवार होने की व्यवस्था की गई है। ट्रेन में सेकेंड एसी, थर्ड एसी और स्लीपर कोच होंगे। श्रद्धालुओं द्वारा चुने गए पैकेज अनुसार ही उन्हें एसी और नॉन एसी बस द्वारा स्टेशन से तीर्थ स्थल तक ले जाया जाएगा। पूरी यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर और रात्रि भोजन भी उपलब्ध होगा। स्लीपर क्लास का पैकेज 24,450 रुपये प्रति व्यक्ति, थर्ड एसी पैकेज का किराया 40,850 रुपये प्रति व्यक्ति और सेकेंड एसी में प्रति व्यक्ति 54,200 रुपये निर्धारित किया गया है। 1,185 रुपये प्रतिमाह किस्तों पर भी यात्रा करने का मौका है। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से टिकट बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्रा से जुड़ी जानकारी मोबाइल नंबर 9506890926, 8708785824, 8445137807, 7988676189 या 8287930913 पर कॉल कर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
13 जुलाई को दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए भारत गौरव ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ईएमआई पर भी किराये के भुगतान का विकल्प दिया जा रहा है। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ही टिकट की बुकिंग कर सकेंगे।
अजीत कुमार सिन्हा, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी, लखनऊ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें