संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से संचालित भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को यात्री नहीं मिल रहे हैं। 13 जुलाई को झांसी आने वाली इस ट्रेन में आधे से भी कम बुकिंग होने पर इसे रद्द कर दिया गया है।
शनिवार 13 जुलाई को चलने वाली ट्रेन में पूरे बोर्डिंग स्टेशनों से महज 210 यात्रियों ने ही बुकिंग कराई। 13 से 25 जुलाई तक चलने वाली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन की शुरुआत गोरखपुर से हो रही थी। दक्षिण भारत की यात्रा कराने वाली इस ट्रेन का बनारस, प्रयागराज, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, झांसी, ललितपुर और बीना में ठहराव दिया गया था। स्पेशल पैकेज के तहत होटल में ठहरने, भोजन और परिवहन सेवा जुड़ा होने बावजूद यात्रियों ने इस ट्रेन को पसंद नहीं किया। झांसी से इस ट्रेन में यात्रा शुरू होने के मात्र दो दिन पहले तक केवल 18 यात्रियों ने ही टिकट बुक कराई।
वर्जन
जून और जुलाई में संचालित होने वाली दो ट्रेनें रद्द हुई हैं। 13 जुलाई वाली ट्रेन में महज 210 ही बुकिंग हो पाई थी। यात्रियाें की कमी के चलते ट्रेन को रद्द किया गया।
अजीत कुमार सिन्हा, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी