फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भांडेर की टीम ने 49 रन से जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
समथर। इंजीनियर ज्ञानेंद्र सिंह परिहार की स्मृति में बारहवें समथर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को हुआ। उद्घाटन मैच अशोक नगर और भांडेर की टीम के बीच खेला गया। इसमें भांडेर की टीम ने अशोकनगर की टीम को 49 रनों से हरा कर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष झांसी पवन गौतम ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। नगर के राजकीय महाविद्यालय मैदान में खेले गये उद्घाटन मुकाबले में अशोक नगर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए भांडेर की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में पांच विकेट खोकर 253 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अशोक नगर की टीम 14 ओवरों में 204 रन पर ऑल आउट हो गई।
भांडेर टीम के खिलाड़ी धर्मेन्द्र यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कार्यक्रम के आरंभ में संयोजक बृजेंद्र प्रताप सिंह परिहार ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर राजकिशोर सिंह, राघवेन्द्र किलेदार,रणधीर सिंह गुर्जर, राजेन्द्र सिंह, बृजबिहारी व्यास, उमेश गुबरेले, भरत राजपूत, चंद्रशेखर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें