फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज पर चलीं यात्रियों से ठसाठस भरी पैसेंजर ट्रेनें

Thu, 12 Mar 2020 01:15 AM IST
झांसी ब्यूरो झांसी ब्यूरो
विज्ञापन
होली के बाद ट्रेनों से लोगों की वापसी शुरू हो गई है
विज्ञापन

बुधवार को भाई दूज पर सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। खासकर झांसी लखनऊ इंटरसिटी और सुबह के वक्त जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं रही। जनरल टिकट काउंटरों पर भी यात्रियों की लंबी कतारें लगीं रहीं। इससे यात्री परेशान रहे।

विज्ञापन


बुधवार को रेलवे स्टेशन पर भाई दूज की भीड़ ट्रेनों में दिख रही थी। खासकर एक्सप्रेस ट्रेनों से दिल्ली, आगरा, भोपाल, बीना, ग्वालियर जाने वाली यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रही। दूसरा, रेल मंडल के एरच रोड, इचौली, हमीरपुर रोड, कैलारस, वीरपुर, इकडोरी, गिरधरपुर, खोजीपुरा, माताटीला, बेलाताल, पिरौना, भुआ, चौराहा, ओरछा, रोरा, काबेरी, मुटौंध, खैरार जंक्शन, डिगवई, भिलाईपुरवा, मालनपुर, अकोना, यमुना साऊथ बैंक, पटेरा, कटरा रोड, बेरी, मोहारी जंक्शन, सिरमुत्ररा, सोनागिर, संदलपुर, तांतपुर, खजुराहो, सिंहपुर डुमरा व नंदखास, रानीपुर रोड, टेहरका, खजराहा समेत करीब 100 स्टेशन हैं, जहां सैकड़ों की आबादी होने के बाद भी अब तक सड़क मार्ग से सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध नहीं है।

भाई दूज पर इन स्टेशनों पर जाने वाले यात्रियों ने पैसेंजर ट्रेनों का सहारा लिया, जिससे इन गाड़ियों में पैर रखने की जगह नहीं रही। झांसी-लखनऊ पैसेंजर, झांसी-कानपुर पैसेंजर, झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, झांसी-आगरा पैसेंजर, झांसी-बीना पैसेंजर, झांसी-बांदा पैसेंजर आदि में पैर रखने की जगह नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें