फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपहार पाकर बहनों के चेहरे चमके

Sat, 26 Mar 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bhaidooj, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व भाई दूज महानगर में उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों की लंबी आयु की कामना के साथ उनका तिलक किया। वहीं भाईयों से खूबसूरत उपहार पाकर बहनों के चेहरे चमक उठे।
विज्ञापन


शुक्रवार की प्रात: से ही प्रत्येक घर में भाई दूज का उत्साह देखा गया। दोज पूजा के पश्चात बहनों ने विधिवत अपने भाईयों को तिलक किया और मुंह मीठा कराया। इस दौरान भाईयों ने भी अपनी बहनों को मुंह मांगा उपहार दिया।

इधर पर्व को लेकर सुबह से ही बस स्टैंड, जेल चौराहा, सीपरी स्थित स्टैंड पर लोगों की खासी भीड़ नजर आई। लोग भाई दूज मनाने को गतंव्य स्थल जाने के लिए ठसाठस भरी बसों व चार पहिया वाहनों पर सफर करते दिखे। हालांकि महानगर में बृहस्पतिवार को भी भाई दूज मनाया गया था।
विज्ञापन


रोडवेज ने कमाए सात लाख रुपये एक्स्ट्रा
होली के अवसर पर सात दिनों में रोडवेज ने सात लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई की है। रोडवेज के मुताबिक होली पर 15 अतिरिक्त बसें लखनऊ, कानपुर, दिल्ली आदि के लिए झांसी बस स्टैंड एवं उरई से चलाई गई थीं, जिसे अच्छे खासे पैसेंजर मिले। इनमें सर्वाधिक भीड़ भाई दूज के दिन रही।

बॉक्स
खूब बिकी मिठाई
भाई दूज पर लोगों ने परंपरागत बंगाली, रसगुल्ला, गुझिया, लड्डू मिठाईयों के  साथ ही विभिन्न कंपनियों के पैकिंग बंद मिठाइयों को भी तरजीह दी। इनमें सोन पपड़ी को ज्यादा पसंद किया गया। वहीं, शुक्रवार को अन्य दिनों की अपेक्षा व्यापक रूप से खुली मिठाइयों की दुकानें लगी रहीं। 180 रुपये किलो से प्रारंभ यह मिठाइयां 500 रुपये किलो तक बिकीं।

जेल में किया भाई को तिलक
झांसी। शुक्रवार को भाई दूज पर्व की रौनक जेल परिसर में सुबह से ही रही। जेल में बंद भाइयों को तिलक करने के लिए यहां एक सैकड़ा से अधिक महिलाएं पहुंची। जेल प्रशासन द्वारा महिलाओं की मिलाई का दो शिफ्टों में पूर्वाह्न ग्यारह से दोपहर दो बजे तक प्रबंध किया गया। इस दौरान महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें