फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनाउंसमेंट के बीच नहीं चले विज्ञापन

Wed, 07 Dec 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
railway news jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों के एनाउंसमेंट के बीच विज्ञापन प्रसारित कर आमदनी बढ़ाने की योजना बोर्ड की गाइड लाइन में फंस गई है। रेलवे के वाणिज्य विभाग की इस योजना को मंडल स्तर पर शुरू करने के लिए दो बार टेंडर निकाले गए, मगर एक बार ठेकेदार ने कार्य शुरू करने में रुचि नहीं दिखाई तो दूसरी बार कोई ठेका लेने नहीं आया। 
विज्ञापन

अभी तक रेलवे प्लेटफार्म, परिसर व ट्रेनों में विज्ञापन लगवा कर राजस्व प्राप्त कर रहा है। लेकिन, दो साल पहले झांसी रेल मंडल में विज्ञापन के जरिये पैसा कमाने का नया तरीका अपनाने की योजना बनाई गई थी। योजना के हिसाब से एनाउंसमेंट के साथ विज्ञापन प्रसारित किया जाना था। इससे रेलवे को राजस्व तो मिलता ही और यात्रियों का मनोरंजन भी होता है। इसमें जागरूक  करने वाले कई विज्ञापन भी शामिल किए जाने थे। इसके लिए मंडल के झांसी, ग्वालियर समेत 14 स्टेशनों के लिए एक साथ टेंडर निकाला गया था। यह टेंडर दक्षिण भारत के ठेकेदार वेणु गोपाल को मिला था। उन्होंने प्रथम छह माह की लाइसेंस फीस 3.86 लाख रुपये भी जमा कर दिए थे। मगर, इसके बाद वे काम शुरू करने नहीं आए। रेलवे ने उनको कई नोटिस भी जारी किए पर उन्होंने जवाब नहीं दिया। छह माह बाद उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। बाद में टेंडर मांगने पर किसी ने आवेदन नहीं किया। अब रेलवे बोर्ड ने मार्च 2017 तक सभी टेंडर निकालने का अधिकार अपने पास ले लिया है, इस कारण यह योजना ठंडे बस्ते में पड़ी है। 

गाइड लाइन मिलने पर शुरू होगा काम 
इस योजना के लिए नए सिरे से टेंडर निकाला जाना था। मगर, अभी टेंडर निकालने का अधिकार रेलवे बोर्ड के पास है। बोर्ड से नई गाइड लाइन आने पर ही अब इस योजना पर काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें