फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा को प्रदूषण से बचाने को जल सत्याग्रह

Mon, 14 Mar 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
विज्ञापन
Betwa water, jhansi news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पारीछा (झांसी)। बेतवा नदी को प्रदूषण मुक्त कराए जाने की मांग को लेकर रविवार को बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उजयान घाट पर जल सत्याग्रह किया।
विज्ञापन


मोर्चा कार्यकर्ताओं व स्थानीय ग्रामीणों ने पारीछा थर्मल पावर प्लांट के पीछे उजयान घाट पर बेतवा नदी के पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय ने कहा कि बेतवा नदी को बुंदेलखंड की जीवन रेखा माना जाता है। बावजूद, पारीछा थर्मल पावर प्रोजेक्ट से कई सालों से राख, जला हुआ तेल व ग्रीस नदी में प्रवाहित की जा रही है। इसके प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में है। इसके अलावा ध्वनि व वायु प्रदूषण का भी बुरा हाल है।

इससे आसपास के ग्रामीण गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। खेती भी बुरी तरह से प्रभावित है। प्लांट द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के प्रभावी उपाय नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पूरे देश की नदियों की चिंता का दिखावा कर रही हैं। अपने संसदीय क्षेत्र की नदी की ओर भी उनका ध्यान नहीं है। उन्होंने आसपास के इलाकों को मुफ्त बिजली देने की मांग करते हुए होली के बाद आमरण अनशन की चेतावनी दी। इस दौरान आंदोलनकारियों ने नदी से राख भी निकाली।
विज्ञापन


इस मौके पर रघुराज शर्मा, वरुण अग्रवाल, गिरिजा शंकर राय, कुं. बहादुर आदिम, मु. शफीक, गोलू ठाकुर, प्रदीप झा, कवींद्र चौधरी, राम लाल, घनश्याम गौतम, नरेश वर्मा, अरुण रायकवार, ओमप्रकाश गुप्ता, विजय रायकवार, बृजेश राय, रामेश्वर गुप्ता, दर्शन सिंह, राजकुमार सिंह, सुदामा जोशी, चंद्रभान, शंभू सेन, रविंद्र सिंह, गनपत, गब्बर, कपिल आदि मौजूद रहे। संचालन रामजी सिंह जादौन व राजपाल बुंदेला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें