फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बनाए मंडल प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पदाधिकारियों के साथ-साथ मोर्चों के अध्यक्षों को भी दी जिम्मेदारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने जिले के मंडल प्रभारियों की तैनाती कर दी है। इसमें जिले के पदाधिकारियों के साथ-साथ मोर्चों के अध्यक्षों को भी मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
मऊरानीपुर विधानसभा में जिला महामंत्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी को टोड़ीफतेहपुर, जिला मीडिया प्रभारी सहजेंद्र सिंह बघेल को टहरौली, जिला मंत्री सत्येंद्र खरे को चुरारा, जिला उपाध्यक्ष उदय लुहारी को मऊ ग्रामीण, जिला महामंत्री छत्रपाल राजपूत को बंगरा, राजेंद्र गुप्ता को सकरार, युवा मोर्चा अध्यक्ष नेहिल सिंघई को मऊ नगर का मंडल प्रभारी बनाया गया है। वहीं, गरौठा विधानसभा में जिला महामंत्री प्रदीप पटेल को बामौर, जिला मंत्री दिनेश परिहार को समथर, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति शर्मा को मोंठ, प्रदीप गुप्ता को पूंछ, रामकिशोर आर्य को गुरसराय मंडल का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर में भी 12 की हुई तैनाती
झांसी। भाजपा ने महानगर की सदर और बबीना विधानसभा में भी मंडल प्रभारियों की तैनाती कर दी है। बीजेपी के सह मीडिया प्रभारी सौरभ मिश्रा ने बताया कि दिनेश प्रताप सिंह को रक्सा, राजेश पाल को चिरगांव, मोहन सिंह यादव को सीपरी बाजार, प्रेम नारायण साहू को बरुआसागार का मंडल प्रभारी बनाया गया है। वहीं, अमित श्रीवास्तव को बड़ागांव, किशोरी रायकवार को बबीना ग्रामीण, सलिल तिवारी को बबीना कैंट, संजीव तिवारी को सदर कैंट, करुणेश वाजपेयी को शहर, चित्रा सिंह को शिवाजी नगर, हनी साहू को सिविल लाइन, बृजेंद्र राजपूत को प्रेमनगर का मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें