फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिना टूर पर गए नौ पार्षदों का भुगतान होने पर पार्षद ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में बिना शैक्षणिक टूर पर गए नौ पार्षदों का एजेंसी को भुगतान हो जाने पर पार्षद ने मोर्चा खोल दिया है। पहली बार इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पार्षद ने नगर आयुक्त से मांग की है कि एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके राशि की वसूली की जाए।
विज्ञापन

पिछले कार्यकाल में नगर निगम के 12 पार्षदों को इंदौर, उज्जैन शैक्षणिक टूर पर जाना था। इसमें से सिर्फ तीन पार्षद ही टूर पर गए। जबकि, नौ पार्षदों ने टूर पर जाने से इंकार कर दिया। इसमें वार्ड 55 के पार्षद सुनील नैनवानी भी शामिल थे। बृहस्पतिवार को सुनील ने नगर आयुक्त से इस प्रकरण में शिकायत की। आरोप लगाया कि नौ पार्षदों के शैक्षणिक टूर पर गए बिना ही टूर एजेंसी को भुगतान कर दिया गया है। सुनील का कहना है कि टूर पर जाने वाले पार्षदों का 50 फीसदी भुगतान एजेंसी को पहले कर दिया जाता है। जबकि, 50 फीसदी बिल आदि जमा करने पर होता है। ऐसे में फर्म को 5.70 लाख रुपये अग्रिम भुगतान कर दिया गया है। ऐसे में प्रत्येक पार्षद का करीब 47,500 रुपये बिल बना है। जबकि, तीन ही पार्षद टूर पर गए थे। ऐसे में फर्म को लगभग 4.27 लाख का अतिरिक्त भुगतान हुआ है। वहीं, पार्षद मुकेश सोनी, भरत सेन का भी कहना है वह भी टूर पर नहीं गए थे। मगर उनके नाम से भी फर्म को भुगतान हो गया। ब्यूरो


ये मामला सदन की बैठक में भी उठा था। ऐसे में सदन प्रभारी से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - सत्य प्रकाश, नगर आयुक्त।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में वायो मैट्रिक कक्ष के बाहर लगी भीड़ । संवाद

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में वायो मैट्रिक कक्ष के बाहर लगी भीड़ । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें