फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडा: तीन और गांवों में उतरेगी राजस्व विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए तीन गांवों की जमीनों के सत्यापन का काम पूरा कर लिया गया है। इनमें से एक गांव की जमीन के बैनामे किए जाने लगे हैं। जबकि, बाकी दो गांवों की जमीनों के बैनामे एक-दो दिन में शुरू करने की तैयारी है। इसके साथ ही अब राजस्व विभाग की टीम सत्यापन के लिए तीन और गांवों में उतरने वाली है। इसकी तैयारियां शुरू कर दीं गईं हैं।
बीडा के लिए सदर तहसील के 33 गांवों की 14,225 हेक्टेअर जमीन ली जानी है। इसके लिए चिह्नित तीन गांव सारमऊ, अंबावाय व ढिकौली की जमीनों व परिसंपत्तियों के सत्यापन का काम पूरा कर लिया गया है। इनमें से पिछले सप्ताह से सारमऊ की जमीनों के लगातार बैनामे किए जा रहे हैं। जबकि, ग्राम अंबावाय व ढिकौली की जमीनों की दर निर्धारण की कार्यवाही अंतिम दौर में पहुंच गई है। इसी सप्ताह इन दोनों गांवों की जमीनों के बैनामे भी शुरू कर दिए जाएंगे। इसके बाद अब राजस्व विभाग की टीम ग्राम राजापुर, इमलिया व रमपुरा में उतरने वाली है। राजस्व विभाग की ओर से यहां जमीनों व परिसंपत्तियों का सत्यापन किया जाएगा। इसकी शुरुआत ग्राम राजापुर से होगी। उप जिलाधिकारी परमानंद ने बताया कि इसका प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही मौके पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारमऊ के 16 बैनामे हुए
सोमवार को ग्राम सारमऊ की जमीनों के बैनामों की प्रक्रिया जारी रही। सब रजिस्ट्रार कार्यालय में देर शाम तक काश्तकारों की ओर से बीडा के पक्ष में 16 बैनामे किए गए। सब रजिस्ट्रार सुभाष चंद्र ने बताया कि सोमवार को हुए बैनामों से विभाग को 53 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी व 7.58 लाख रुपये निबंधन शुल्क हासिल हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें