फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड : परीक्षा केंद्र पर होंगे अधिकतम 500 अभ्यर्थीे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश परीक्षा के प्रत्येक केंद्र पर न्यूनतम और अधिकतम अभ्यर्थियों की संख्या निश्चित कर दी गई है। ऐसा करने से परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बढ़ेगी। वहीं, मंगलवार तक 14,500 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करा लिया है और करीब 3200 ने फाॅर्म भरे।
विज्ञापन

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के केंद्रों पर इस बार कम से कम 300 और अधिकतम 500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इससे ज्यादा संख्या होने पर नया परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। इससे अधिकांश परीक्षार्थियों का गृह जनपद में परीक्षा केंद्र बनेगा। बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 मार्च तय की गई है। जबकि, नौ से 15 मार्च तक विलंब फीस के साथ फार्म भरा जाएगा। बीयू कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि परीक्षा शुचिता और पारदर्शिता से कराने के लिए तय किया है कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की संख्या अधिकतम 500 होगी। यदि इससे ज्यादा अभ्यर्थी होंगे तो उनके लिए नया केंद्र बनाया जाएगा।र
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें