फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड : 15 सितंबर से शुरू होगी काउंसलिंग

Sun, 10 Sep 2023 11:10 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय 15 सितंबर से बीएड की काउंसलिंग करवाएगा। विवि ने तीन चरणों में काउंसलिंग कराने का निर्णय लिया है। इसमें पहला चरण 15 सितंबर, दूसरा चरण 23 सितंबर और तीसरे चरण की काउंसलिंग 03 अक्तूबर को कराई जाएगी। इसके साथ ही पूल काउंसलिंग 22 अक्तूबर को होगी। इसके लिए अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in और https://tinyuri.com/bubed2023 पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विवि ने बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम 30 जून को जारी किया था। शासन ने विवि को 10 जुलाई से बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू करने के निर्देश दिए थे, मगर तीन विश्वविद्यालयों द्वारा स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी न कर पाने से काउंसलिंग फंस गई थी। बाद में दो विश्वविद्यालयों ने तो रिजल्ट जारी कर दिया मगर आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीए और बीएससी कोर्स का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया था। आगरा विवि के परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद बीयू ने काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीयू कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि आगरा विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। ऐसे में 15 सितंबर से काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें