फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड कॉलेजों का होगा ‘लाइव टेस्ट’

Wed, 19 Jul 2017 12:44 AM IST
amarujala
विज्ञापन
bu jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। 
विज्ञापन

फर्जीवाड़े की दम पर चल रहे बीएड कॉलेजों के लिए बुरी खबर है। अब राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की हाईटेक वीडियो वैन बीएड कॉलेजों का ‘लाइव टेस्ट’ लेगी। कॉलेजों में पहुंचकर मानकों को कैमरे की फुटेज में कैद कर लिया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण दिल्ली में बैठे एनसीटीई के अधिकारी देखेंगे और मानकों के आधार पर कॉलेज को ए, बी, सी और डी ग्रेड देंगे। डी ग्रेड मिलने पर बीएड कॉलेज तत्काल बंद कर दिया जाएगा।
मौजूदा समय में देश में लगभग डेढ़ लाख बीएड कॉलेज चल रहे हैं। कई कॉलेजों ने मानकों को दरकिनार कर फर्जीवाड़े से संबद्धता हासिल कर ली है। कुछ तो ऐसे कॉलेज हैं, जिनकी खुद की जमीन तक नहीं है। ऐसे में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए एनसीटीई ने अब देश के सभी बीएड कॉलेजों की जांच का फैसला लिया है। जांच करने एक वीडियो वैन आएगी। जो कॉलेजों के सभी मानकों को कैमरे में रिकॉर्ड करेगी। इस हाईटेक वैन के जरिए लाइव टेस्ट का सीधा प्रसारण दिल्ली में बैठे एनसीटीई के अधिकारियों के सामने होगा। अधिकारी मानक देखने के बाद कॉलेज को ए, बी, सी, डी ग्रेड देंगे। बैठक में शामिल हुए बुंदेलखंड स्ववित्त पोषित महाविद्यालय प्रबंधक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण कुमार द्विवेदी ने बताया कि ए ग्रेड मिलने वाले कॉलेजों को एनसीटीई बधाई देगा। जबकि, बी ग्रेड मिलने वाले कॉलेज को मानक पूर्ण करने के लिए पांच और सी ग्रेड वालों को एक साल का समय दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स..
बिहार में शुरू हुई जांच
एनसीटीई ने सबसे पहले बिहार राज्य को जांच के लिए चयन किया है। यहां पर हाईटेक वीडियो वैन बीएड कॉलेजों में जाकर जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि, अभी यह बताया नहीं गया है कि अगले अब किस राज्य में वीडियो वैन भेजी जाएगी। 
बॉक्स..
ये हैं मानक
- 100 सीट पर 16 शिक्षक 
- शिक्षण के दो कमरे 
- एक लाइब्रेरी, चार लैब 
- मल्टीपर्पस हॉल, कार्यालय 
- छात्र व छात्रा का कॉमन रूम 
- प्रिंसिपल और स्टाफ रूम 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें