फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद बने उप्र जूनियर क्रिकेट चयन समिति के चेयरमैन

Sat, 25 Jul 2015 11:41 PM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की जूनियर क्रिकेट चयन समिति का चेयरमैन अरविंद कपूर को बनाया गया है। इस नियुक्ति पर झांसी के क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष की लहर दौड़ गई।   
विज्ञापन

जूनियर वर्ग ( अंडर 14, अंडर 16 एवं अंडर 19) चयन समिति का अध्यक्ष बने पूर्व रणजी खिलाड़ी अरविंद कपूर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि चयन में पारदर्शिता हो तथा उत्तर प्रदेश की जूनियर वर्ग की टीमें अपनी सफलता का क्रम जारी रखें, यही उनका प्रयास होगा। वर्ष 2010 से समिति में चयनकर्ता रहे अरविंद कपूर  वर्ष 92 से 98 तक उत्तर प्रदेश और रेलवे की ओर से रणजी ट्राफी में शिरकत कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा क्रिकेटरों में अपार प्रतिभा है। चयन समिति का काम अच्छे से अच्छा खिलाड़ी चुनने का होता है। उल्लेखनीय है कि पूर्व रणजी खिलाड़ी को एसोसिएशन ने अपनी टैलेंट सर्च समिति में भी गोपाल शर्मा, रिजवान शमशाद, ज्ञानेंद्र पांडेय के साथ जगह दी है। अपनी उपलब्धि के लिए माता - पिता व पत्नी को श्रेय देने वाले अरविंद के मुताबिक  स्थानीय प्रतिभाओं के लिए अब और अच्छा मौका है कि वह बेहतरीन प्रदर्शन करें और अपनी जगह टीम में बनाएं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें