फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ लगाने से मना किया तो घर में घुसकर पीटा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र स्थित दतिया गेट बाहर निवासी एक युवक को लॉकडाउन के दौरान घर के बाहर भीड़ न लगाने की बात कहना महंगा पड़ गया। दस लोगों ने युवक के साथ मारपीट की। बीचबचाव करने आए उसके भाई को भी पीटा। घर में तोड़फोड़ की। करीब बीस मिनट तक ये लोग हंगामा करते रहे। पुलिस के आने से पहले हमलावर भाग निकले। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने दस लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। शुक्रवार रात बाहर दतिया गेट निवासी मोहम्मद इमरान के घर के बाहर युवक भीड़ लगाए खड़े थे। लॉकडाउन का पालन करने की बात करते हुए इमरान ने सभी से घर जाने को कहा। इस पर भीड़ के लोगों ने इमरान को पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव करने आए उसके भाई को पीटना शुरू कर दिया। बचने के लिए दोनों भाई घर में भागे। मारपीट करते हुए भीड़ के लोग घर में पहुंचकर पीटने लगे। विरोध करने पर घर में भी तोड़फोड़ कर दी। किसी तरह मोहल्ले के अन्य लोगों ने मामला शांत किया। इसके बाद भी वे लोग बीस मिनट तक हंगामा करते रहे। सूचना पाकर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने इमरान की तहरीर पर मोहल्ले के ही रोहित उर्फ शोएब, आशू, रियासत, गब्बर, शाहरुख, सद्दू, आमिर, शफीक, आमिर व इमरान पर एफआईआर दर्ज कर सभी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें