फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब लड़े और कोरोना से जीतकर निकल आए

विज्ञापन
beat corona
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस का नाम सुनते ही लोगों की रूह कांप जाती है लेकिन झांसी के लोगों के लिए अच्छी खबर है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 13 कोरोना संक्रमितों की लगातार रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद रविवार को छुट्टी कर दी गई। मेडिकल कॉलेज स्टाफ ने तालियां बजाकर उन्हें अस्पताल से विदा किया।
विज्ञापन

झांसी में कोरोना संक्रमित 30 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से चार की मौत हो चुकी है, जबकि तीन संक्रमितों की लगातार तीन रिपोर्ट निगेटिव आने पर मेडिकल कॉलेज से छुट्टी की जा चुकी है। रविवार को शाम पांच बजे मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 13 संक्रमितों की भी छुट्टी कर दी गई। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों में बच्चे से लेकर बड़े तक शामिल हैं। मौजूदा समय में 16 कोरोना संक्रमितों की अस्पताल से छुट्टी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें