फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू की महासफलता सुनिश्चित करने घरों से निकले लोग

Sat, 21 Mar 2020 11:43 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर लोग अपने घरों से कम निकल रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना को हराने के लिए पूरा शहर एकजुट हो रहा है। इस महा आयोजन को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को विभिन्न संगठनों ने लोगों को जागरूक किया। प्रधानमंत्री की अपील के बाद झांसी वालों ने एलान किया है कि वह रविवार को घरों से नहीं निकलेंगे। बाजार भी बंद रहेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को सदर बाजार में विधायक राजीव सिंह, ध्रुव अग्रवाल, मनोज विजय, बलराम गुप्ता, अनिल, सुनील, मुकेश जैन, सचिन शर्मा, आनंद सेन, विकास अग्रवाल, विशाल खत्री, सुदर्शन , मनोज साहू, मनोज झारखड़िया ने व्यापारियों से जनसंपर्क कर बाजार को बंद रखने का आग्रह किया। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला के नेतृत्व में व्यापारियों ने बाजारों में पर्चे बांटकर जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का आग्रह किया। इस मौके पर चौधरी साहिल, मनीष रावत, सतीश जैन, पीयूष नायक, प्रदीप गुप्ता, अंकुर बट्टा, मृत्युंजय कुमार, प्रदीप अग्निहोत्री मौजूद रहे।

जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल की बैठक में जनता कर्फ्यू को समर्थन दिया गया। साथ ही व्यापारियों को पर्चे बांटकर जागरूक करने का निर्णय लिया गया। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष विजय जैन ने दी है।
विज्ञापन

गुलाम गौस खां युवा समिति के अंदर ओरछा गेट स्थित प्रदेश कार्यालय में कोरोना वायरस पर लोगों को जागरूक कर जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का आग्रह किया। इस मौके पर अशरफ अली, अतीक खान, अरशद अली, हसीन अंसारी मौजूद रहे।

प्रगति रथ समाजसेवी संस्था के सदस्यों ने जीआरपी थाने में कर्मचारियों को कोरोना बचास की जानकारी दी। इस मौके पर निरीक्षक अमिराम सिंह, एसएसआई अनुराग अवस्थी, अशोक कुमार, देशराज सिंह, डॉ. संध्या चौहान, प्रमोद कुमार, टोनी मर्फी, जरीना खातून, सुमन, कालीचरण मौजूद रहे। जिला जनकल्याण महासमिति के सचिव सत्येंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में कांशीराम पार्क व मसीहागंज क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर दीक्षा शर्मा, साक्षी शर्मा, अमित, सुशील, शिवा, ह्देश व्यास, अंजलि मौजूद रहीं। श्री गहोई वैश्य पंचायत के अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता ने लोगों से कर्फ्यू को सफल बनाने का आग्रह किया है।

सेनेटाइजर के मूल्य निर्धारित किए
औषधि प्रशासन एवं डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक में मास्क और सेनेटाइजर पर कालाबाजारी रोकने के लिए मूल्य तय किए गए। दो लेयर मास्क 18 रुपये, थ्री लेयर मास्क 20 रुपये व सेनेटाइजर खुदरा मूल्य पर निर्धारित किया गया। यह जानकारी सचिव नितिन मोदी ने दी है।

पूरा सहयोग करेंगे चिकित्सक
नेशनल इंट्रीगेेटिड मेडिकल एसोसिएशन की बैठक में जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही आपातकालीन स्थिति में सरकारी चिकित्सकों का सहयोग करने का आग्रह किया गया। अध्यक्षता डॉ. प्रतिभा भार्गव ने की। इस मौके पर डॉ. अतुल प्रताप सिंह, डॉ. पी सिंह, डॉ. महेंद्र शर्मा, केएन मिश्रा, डॉ. जिनेंद्र जैन, डॉ. शशांक कोटिया उपस्थित रहे। संचालन डॉ. देवेश रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें