फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता से हो पंचायत चुनाव आरक्षण

Mon, 24 Aug 2015 11:34 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी केके सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव आरक्षण का कार्य पूर्ण पारदर्शिता व अतिरिक्त सतर्कता के साथ किया जाए। यह निर्देश उन्होंने सोमवार को हुई पंचायत चुनाव आरक्षण संबंधी बैठक में दिए।
विज्ञापन

विकास भवन में आयोजित बैठक में डीपीआरओ ने कहा कि शासनादेशानुसार पंचायत चुनाव आरक्षण व आवंटन की सूची 30 अगस्त तक तैयार कर सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा की जानी है। लेकिन, यह कार्य 27 अगस्त तक पूरा कर लिया जाए, क्योंकि आगे कई अवकाश हैं। इस दौरान उन्होंने आरक्षण व आवंटन की बिंदुवार जानकारी दी तथा इसकी विधिक व्यवस्था बताई।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि जनसंख्या के आधार पर पदों का आरक्षण कार्य किया जाना है। अवकाश से पूर्व सभी कार्यवाही पूर्ण कर ली जाएं। 31 अगस्त से छह सितंबर तक समस्त पदों व स्थलों पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। आपत्तियों का जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा परीक्षण व निस्तारण किया जाएगा। 11 सितंबर को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। इस मौके पर बीडीओ बंगरा महेश शंकर, सचिव अदिती चौबे समेत सभी खंड विकास अधिकारी व सचिव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें