फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News : रहें सावधान, झांसी में साइबर ठग भेज रहे फर्जी ई-चालान, पुलिस भी हैरान

Sat, 27 Aug 2022 06:55 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

Jhansi News : संदेश में कहा जाता है कि आपका ई- चालान किया गया है। आपको पांच हजार रुपये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन जमा करना है। लिंक से जुर्माने का भुगतान होने के बाद पता चलता है कि उनके वाहन का चालान ही नहीं हुआ था और वह साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपने अपने दो पहिया वाहन पर तीन सवारियों को बैठा रखा था, दो पहिया वाहन को आप बिना हेलमेट लगाए चला रहे थे। कार चलाते समय आपने सीट बेल्ट नहीं नहीं लगा रखी थी। आपकी गाड़ी ओवरस्पीड थी। कुछ ऐसे ही मेसेज इन दिनों लोगों के मोबाइल फोन पर आ रहे हैं।

विज्ञापन


इस संदेश में कहा जाता है कि आपका ई- चालान किया गया है। आपको पांच हजार रुपये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन जमा करना है। लिंक से जुर्माने का भुगतान होने के बाद पता चलता है कि उनके वाहन का चालान ही नहीं हुआ था और वह साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। जिले में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

ऐेसे मिलता है साइबर ठगों को मोबाइल फोन
आजकल वाहनों के नंबर के आधार पर ही उसके मालिक के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने वाले कई एप इंटरनेट पर मौजूद हैं। साइबर ठग वाहनों के नंबर से वाहन स्वामी की डिटेल के साथ ही उसका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी ले लेते हैं।
विज्ञापन


केस नं. 1
मेडिकल के पिछोर क्षेत्र में रहने वाले नीरज ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर बाइक का पांच हजार रुपये का ई- चालान का मेेसेज आया था। इसके बाद जब उसने यातायात विभाग में संपर्क किया तो पता चला कि कोई चालान ही नहीं किया गया।

केस नं. 2
सीपरी के आदित्य ने बताया कि उनके पास भी बाइक पर तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने का पांच हजार का ई-चालान का मेसेज आया। जब उसने भी विभाग में संपर्क किया तो पता चला कि विभाग से कोई चालान नहीं किया गया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

साइबर ठगों के इस पैंतरे से सभी को सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी के भी पास ऐसे मेसेज आएं तो वह संबंधित विभाग में संपर्क कर पुष्टि कर लें। पुष्टि होने के बाद ही भुगतान करें।
विज्ञापन

- शैलेंद्र सिंह, यातायात निरीक्षक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें