झांसी। बुंदेलखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (बीसीसीआई) के नव निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को एक स्थानीय होटल में हुआ। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष धीरज खुल्लर ने कहा कि बीसीसीआई व्यापारियों की आवाज बनेगा। व्यापारिक रूप से बुंदेलखंड को मजबूत बनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अनुराग शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि में कमिश्नर बिमल कुमार दुबे, सीईओ बीडा अमृत त्रिपाठी, डीएम अविनाश कुमार, डीआईजी केशव चौधरी और एसएसपी सुधा सिंह रहीं। मुख्य अतिथि ने बुंदेलखंड के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं और परियोजनाओं की चर्चा की। नव निर्वाचित पदाधिकारियों में महामंत्री पवन सरावगी, कोषाध्यक्ष कपिल खन्ना, संयुक्त सचिव अमित सिंह, उपाध्यक्ष उद्योग अतुल शर्मा, उपाध्यक्ष व्यापार अजय सिजोरिया, उपाध्यक्ष सेवा शिवा लिखधारी, सचिव उद्योग राजू परवार, सचिव व्यापार अतुल अग्रवाल किलपन, सचिव सेवा गौरव गुप्ता शामिल रहे। कार्यकारी सदस्य उद्योग वर्ग में अपूर्व गुप्ता, राजीव मेहता, सुशील पारेचा, सौरभ गेडा, व्यापार वर्ग में संजय अरोरा, संजय राय, मनीष नेवालकर, विजय कुमार गुप्ता, सेवा वर्ग में रत्नेश बघेल, विवेक जैन, राजीव खंडेलवाल, नरेश गुप्ता राजू एवं जिला प्रतिनिधि लखन लाल गुप्ता, श्याम जी निगम, बृजेश त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण किया। संचालन मनीष नेवालकर और संयुक्त सचिव अमित सिंह ने किया। संवाद