फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबीना में भी हुआ विरोध, निकाला जुलूस

विज्ञापन
भारत बंद को लेकर खोवा बाजार में आपने सामने आए उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल व झांसी व्यापार मंडल के व?
विज्ञापन
बबीना। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के बबीना अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने जीएसटी एवं ऑनलाइन व्यापार का विरोध करते हुए जुलूस निकाला है। इस दौरान अनेक व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रख कर भारत बंद अभियान का हिस्सा बने है। हालांकि कुछ जगहों पर दुकानें खुली रही।
विज्ञापन

व्यापारियों ने जुलूस के दौरान मुख्य तिराहे पर जीएसटी का पुतला जलाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस बल ने पुतला छीनकर जलाने से रोक दिया। थाना प्रभारी शिवप्रसाद में व्यापारियों को समझाकर शांत कराया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन व्यापार की मार से खुदरा व्यापारी पहले ही परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा जीएसटी में संशोधन कर व्यापारियों की परेशानियां बढ़ाई जा रही हैं। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र राय, महेश सोनी, विकास मिश्रा, साजिद खान व राजेश साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें