फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Crime: बंटवारे के विवाद में महिला को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर जगी पुलिस

Mon, 29 Aug 2022 12:12 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

खंडेराव गेट बाहर निवासी देवेंद्र कुशवाहा की पत्नी रेखा कुशवाहा ने बताया कि रविवार की सुबह वह अपने घर पर थी। इसी दरम्यान परिवार की चार-पांच महिलाएं आईं और घर खाली करने की बात कहने लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के नवाबाद थाना इलाके में रविवार को बंटवारे के विवाद में परिवार की कुछ महिलाओं ने एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन


खंडेराव गेट बाहर निवासी देवेंद्र कुशवाहा की पत्नी रेखा कुशवाहा ने बताया कि रविवार की सुबह वह अपने घर पर थी। इसी दरम्यान परिवार की चार-पांच महिलाएं आईं और घर खाली करने की बात कहने लगी। जब उनसे कहा कि मुकदमा न्यायालय में चल रहा है, न्यायालय का जो आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।

इस पर विपक्षी महिलाएं भड़क गईं। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट कर दी। मौके पर पहुंचे देवर व उसकी पत्नी ने बड़ी मुश्किल से बचाया। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। वीडियो वायरल भी हो गया। वहीं, पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें