संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। अंतर स्कूल सीआईएससीई, यूपी और यूके के अंतर्गत मिस माग्रेट लिस्क मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए बालिका सब जूनियर के पहले मैच में वुडस हेरिटेज ने एमएलएम स्कूल को 6-0 से तथा दूसरे मैच में सेंट जेवियर्स ने वुड्स हेरिटेज को 8-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका जूनियर में हुए पहले मैच में एमएलएम ने एसएफसी को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे मैच में सेंट जेवियर्स ने वुड्स हेरिटेज को 8-0 से हराया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि ब्लू बेल्स के प्रधानाचार्य नितिन विलियम्स रहे। एमएलएम के प्रधानाचार्य संजय फैरो ने आभार व्यक्त किया।